सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान एवं उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। इस दौरान काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट न लगाना, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, जाति सूचक शब्दों का उपयोग, हूटर आदि मामलों में कुल 309 वाहनों का चालान किया गया।यातायात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 232









