January 15, 2026 4:29 pm

ट्रेलर की टक्कर मे बाइक सवार दम्पति घायल, प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना मधुघुटरा के समीप बुधवार दोपहर करीब बारह बजे हुई। जिसमे चकबदरीसानी गांव निवासी 45 वर्षीय सोनाबच्चा पुत्र हरिनारायण और उनकी 42 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपनी बाइक से बभनी बाजार बीज खरीदने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस डायल 112 पीआरबी को सूचना दी और घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!