– विंढमगंज पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रघुवर होटल के सामने बीती रात एक पुलिस कांस्टेबल से मोटरसाइकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बीच मामला हाथापाई तक पहुँच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना में शांति भंग करने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उत्सव कुमार (24 वर्ष) पुत्र श्यामलाल पाल, अशोक कुमार कुशवाहा (50 वर्ष) पुत्र शिवशंकर कुशवाहा, विशाल कुमार (29 वर्ष) पुत्र लल्लू ठाकुर तीनों निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) तथा शशिकांत (29 वर्ष) पुत्र गीता प्रसाद सिंह निवासी ग्राम ऐर्की, थाना जहानाबाद, जिला जहानाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









