November 16, 2025 6:55 pm

गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल होने पर रालोद ने जताया आभार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय का राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने स्वागत किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके चेहरों पर मुस्कान लौटेगी। रालोद के जिला महासचिव रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के किसानों के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रालोद सदैव किसानों की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। पार्टी की नीति रही है कि किसानों को उनकी फ़सल का उचित मूल्य मिले। रालोद के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी विधायक एवं नेताओं ने पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री से गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग की थी। यह निर्णय उसी निरंतर प्रयास और किसान हितैषी नीति का परिणाम है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। जगह-जगह किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!