सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान एवं उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, जातिसूचक शब्द व हूटर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कुल 179 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 251









