सोनभद्र (म्योरपुर) पिछले कई वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ग्राम पंचायत सागोबांध में महाछठ पर्व बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।शिवमंदिर प्रांगण, फरिपान, पुराबटोला सहित अन्य छोटे-छोटे छठ घाटों पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ा। ग्राम पंचायत सागोबांध के प्रदीप कुमार यादव पाइपलाइन कॉन्ट्रैक्टर द्वारा इस अवसर पर 2 कुंतल केला, 1 कुंतल 80 किलो सेव, 2 बोरी नारियल, 10 कैरेट अनानास, 1 कैरेट सिंघाड़ा, अगरबत्ती, चुनरी एवं अन्य पूजन सामग्री छठी मैया के चरणों में प्रसाद स्वरूप अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में भोले भगवान, अंकित कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, प्रदीप प्रजापति, राजा बाबू शर्मा, सूरज शर्मा, प्रवीण गुप्ता, सुरेश यादव, राधेश्याम यादव, शिवचन्द यादव, आशीष कुमार, राजा विश्वकर्मा, कुलुन शर्मा, गोपी यादव, उत्तम गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।सभी ने छठी मैया से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
Author: Pramod Gupta
Hello









