सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) थाना बभनी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ जबरन गलत कार्य किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बभनी में वादिनी की तहरीर के आधार पर दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को मु0अ0सं0 154/2025, धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। वादिनी ने आरोप लगाया था कि दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11 बजे जब वह पड़ोसी के घर से छठी के कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी ग्राम अरझट निवासी राजकुमार उर्फ सुनील कुमार पुत्र सीताराम ने उसका हाथ पकड़कर पास के खेत में ले जाकर जबरन गलत कार्य किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 27 अक्टूबर 2025 की सुबह 7:05 बजे अभियुक्त राजकुमार उर्फ सुनील कुमार को अरझट मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









