सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित सलखन में रविवार की रात लगभग 8 बजे गिट्टी लादकर रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही एक हाईवा ट्रक में अचानक टायर फटने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। घटना स्थल घनी आबादी और मकानों के समीप होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 227









