सोनभद्र (घोरावल) कोतवाली क्षेत्र के केवटा नहर पर शनिवार की रात एक युवक पर बाइक सवार हमलावर ने लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश पाठक 18 वर्ष पुत्र सच्चिदानंद पाठक निवासी सिरसाई गांव ग्राम पंचायत केवटा शनिवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जब वह केवटा नहर के पास पंचायत भवन के समीप पहुंचा तभी उसी गांव के गोरखा पुत्र मुन्नू ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वेदप्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि घायल के पिता सच्चिदानंद पाठक की तहरीर पर आरोपी गोरखा पुत्र मुन्नू निवासी सिरसाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









