October 24, 2026 10:34 pm

अवैध खनन परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो हाईवा जब्त

सोनभद्र (घोरावल) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा बॉर्डर पर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहनों को पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो हाईवा ट्रकों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखकर चालक वाहनों को भगाने का प्रयास करने लगे, जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। जांच के दौरान एक हाईवा में मोरंग/बालू और दूसरे में गिट्टी लदी पाई गई। चालक सही कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों गाड़ियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। एसएचओ ने बताया कि परिवहन का निर्धारित रूट दूसरा था, परंतु दोनों वाहन अनधिकृत मार्ग से परिवहन कर रहे थे, जिस पर यह कार्रवाई की गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!