December 12, 2025 6:51 am

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपहृता सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस ने सराहनीय सफलता प्राप्त की है। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना जुगैल क्षेत्र की निवासी पानकली पत्नी राजेन्द्र प्रसाद गौड़ ने सूचना दी कि उसकी पुत्री सीता उम्र लगभग 20 वर्ष को फिरोज़ खान पुत्र सोबराती अली निवासी जुगैल टोला झलकड़वा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0-116/2025, धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने दो टीमों का गठन कर सर्विलांस टीम की मदद से 24 अक्टूबर 2025 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान एक अन्य अभियुक्त डब्लू पुत्र कलेक्टर निवासी बघनारी थाना चोपन का नाम भी प्रकाश में आया। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2)(B), 64(2), 351(3) बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा प्रारंभ की गई। आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को समय 13:18 बजे, थाना जुगैल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों फिरोज़ खान एवं डब्लू को ज़ोरबा गेट से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 नागेश सिंह थाना जुगैल, उ0नि0 उमाशंकर गिरी थाना जुगैल, उ0नि0 बृजराज यादव थाना जुगैल, हे0का0 श्रवण थाना जुगैल

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!