सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) महुली ग्राम पंचायत के बड़ा देव स्थल के पास शनिवार को ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ने सार्वजनिक मंच का पूजा पाठ कर भूमि पूजन के साथ उद्घाटन किया।ब्लाक प्रमुख मानसिंह ने कहा कि यह मंच गावँ के विकास में सहायक होगा।गावँ में कई प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है दुर्गा पूजा,रामलीला आदि जिसके लिए मंच की आवश्यकता थी। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से रामकिशुन, मेवालाल,राजदेव, राहुल, रामकरण, चंद्रिका, रमन सिंह, रामसकल ,सहित गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 135








