January 14, 2026 10:55 pm

बुलेट में रबर लगाकर भौकाल दिखाने व जनता में दबाव बनाने वालों पर नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति‌अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौकी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से रबर लगाकर भौकाल दिखाने व जनता में अलग दबाव बनाकर चलने वाले बुलेट साइलेंसरों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों में लगे रबर साइलेंसर निकलवाए गए इन साइलेंसरों से उत्पन्न तेज एवं असामान्य ध्वनि से आमजन, विशेषकर महिलाओं,बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा होती थी क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित वाहन चालकों को मिशन शक्ति के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जागरूक गया कि ध्वनि प्रदूषण न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक असंवेदनशीलता का भी परिचायक है। सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न करें,अन्यथा उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा की आम जन नागरिकों से अपील की गई कि वे ऐसे अवैध उपकरणों का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!