December 12, 2025 6:30 am

किशोरी समूह प्रशिक्षण: तेरह गांवों की किशोरियों को दी गई जीवन कौशल व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सोनभद्र। विकास समिति द्वारा आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के रैपुरा ग्राम पंचायत भवन में किशोरी समूहों के लिए एक दिवसीय जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में तेरह गांवों की करीब 80 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव राजेश चौबे ने किया। उन्होंने किशोरियों को जीवन कौशल, शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन कौशलों के माध्यम से किशोरियां अपने जीवन को सशक्त, सफल बनाकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकती हैं।संस्था की काउंसलर साधना सिंह ने प्रशिक्षण सत्र में किशोरियों को भावनाओं और विचारों को नियंत्रित करने, दूसरों की भावनाओं को समझने, प्रभावी संवाद एवं समन्वय की कला सिखाई। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्यकर खान-पान की आदतें, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़े बदलाव, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता रीना शर्मा, सुनीता, रेखा और रीमा ने किशोरियों को सूचना विश्लेषण, तर्कसंगत निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने और तनाव से निपटने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों ने चित्रकला और पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में संस्था के कोऑर्डिनेटर, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान चमेली देवी, ग्राम पंचायत सहायक सोनी देवी, रोजगार सेवक बबुन्दर प्रजापति, महिला अगुआ नेता लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण किशोरियों के आत्मविश्वास व जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!