सोनभद्र। विण्ढमगंज (सुमन गुप्ता) छठ महापर्व को लेकर सफाई अभियान कार्य जोरों पर चल रहा है सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोग विण्ढमगंज छठ घाटकी सफाई में लगे हुए हैं सतत वाहिनी नदी के किनारे सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। नदी पर स्थित चेक डैम पर अस्थाई पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है कुछ दिन पहले सतत वाहिनी नदी में आए बाढ़ के कारण वन विभाग की ओर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका निर्माण ग्राम सभाबुटबेडवा के तरफ से कराया जा रहा है। जो अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान को समतल बनाने के लिए जेसीबी मशीनों दिन रात काम चल रहा है समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यों की समीक्षा हो रही है आज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया गौरतलब है कि जिले में छठ महापर्व पर सबसे बड़ा आयोजन विण्ढमगंज के इस घाट पर होता है। जिस पर कई प्रांत के लोग यहां आकर छठ महापर्व करते हैं। इस साल 5 000 श्रद्धालुओं की व्यवस्था इस बार छठ घाट पर किया जा रहा है जिसके लिए पूरे मैदान में टेंट अनपरा से मंगा कर लगाया जाएगा। छठ के दिन लगने वाले मेला के लिए अभी से ही लोग अपनी दुकान आवंटित करने के लिए आ रहे हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









