– राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, DM व SDM ने लिया तैयारियों का जायजा, चोपन में हेलीपैड, सभा स्थल व पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा
सोनभद्र। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 नवंबर को सोनभद्र जनपद में संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह तथा उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार ने संभावित कार्यक्रम स्थल चोपन में हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का सटीक कार्यक्रम शीघ्र ही तय होगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संभावित आगमन ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में कई बार आ चुके हैं, लेकिन चोपन में यह उनका पहला संभावित दौरा होगा। जनजातीय समुदाय में इसको लेकर उत्साह का माहौल है।
Author: Pramod Gupta
Hello









