सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस ने यह सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 295 चालान किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। ब्लैक फिल्म (Black Film) 02, फॉल्टी नंबर प्लेट 06, स्टंटबाजी 03,जातिसूचक शब्द प्रयोग 01 अन्य धाराएं (बिना हेलमेट, तीन सवारी, हूटर, सीट बेल्ट न पहनना, बिना नंबर प्लेट आदि) 284 महिलाओं को सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना अशोभनीय व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, जनपद पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। मिशन शक्ति के तहत ऐसे जागरूकता और प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
Author: Pramod Gupta
Hello









