November 23, 2026 3:52 am

साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता, वापस कराए ₹96,517

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सदानन्द राय के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित की धनराशि वापस कराई। आवेदक रवि कुमार चौरसिया, पुत्र शंकर प्रसाद चौरसिया, निवासी दर्जी रोड, मेन मार्केट, थाना पिपरी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया, तत्पश्चात माननीय न्यायालय से धनवापसी का आदेश प्राप्त कर, संबंधित बैंक से समन्वय के माध्यम से ₹96,517/- की राशि आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक द्वारा इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं साइबर क्राइम थाना की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। बरामदगी करने वाली पलिस प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस, का0 हृदेश यादव साइबर क्राइम पुलिस, म0का0 शारदा साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!