December 14, 2025 1:50 pm

खनन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार पटेल का तबादला- दंड या इनाम?

सोनभद्र। खनन विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। खनन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार पटेल का स्थानांतरण झांसी के लिए कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन पर कई गंभीर आरोपों के बावजूद वे “सेटिंग” के दम पर झांसी जैसे खनन की दृष्टि से संवेदनशील जिले में पोस्टिंग पाने में सफल रहे। झांसी में खनन गतिविधियां और राजस्व दोनों ही स्तर पर काफी दबाव और संवेदनशीलता माने जाते हैं। सोनभद्र में अब कमल कश्यप को नया खनन अधिकारी नियुक्त किया गया है। खनन कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच पटेल के तबादले को लेकर राहत और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि पटेल के कार्यकाल में खनन कार्यों में मनमानी और शिकायतों की भरमार रही। हालांकि, सवाल अब यह है कि- क्या कमल कश्यप के आने से सोनभद्र के खनन विभाग की स्थिति में वास्तविक सुधार देखने को मिलेगा? या फिर यह फेरबदल केवल नाम बदलने तक ही सीमित रहेगा? जनता और खनन से जुड़े हितधारक अब नई तैनाती से बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!