December 12, 2025 6:31 am

जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

सोनभद्र। 19 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की मंगलकामना की। जिलाधिकारी ने अपील की कि दीपावली का यह पावन पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें तथा ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें।उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें और कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं ताकि आस-पास के वातावरण, विशेषकर अस्पतालों, बीमार व्यक्तियों और बुजुर्गों को असुविधा न हो। वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच खुशियां बांटें, जिससे समाज में सौहार्द और मानवीय संवेदना का संदेश प्रसारित हो। अपने बधाई संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि “दीपावली का पर्व परंपरा, आनंद और सुरक्षा के साथ मनाएं तथा अपने परिवार और समाज को खुशियों से रोशन करें।”

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!