सोनभद्र। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह शनिवार को लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने वृद्ध माताओं व बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व मनाया।इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धों और विधवाओं को मिष्ठान, दीप, मोमबत्ती, फल-फूल, स्वेटर व शॉल सहित विभिन्न उपहार वितरित किए। उन्होंने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशल-क्षेम पूछा तथा उनके जीवन से जुड़ी जानकारी ली। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। ऐसे में इनकी देखभाल और स्नेह देना हम सभी का नैतिक दायित्व है, ताकि वे सम्मानपूर्वक और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अकेले बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा वृद्धाश्रम संचालक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









