सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सोनभद्र को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम देवरी थाना म्योरपुर निवासी ज्ञान प्रकाश ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वीजेटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से ₹10 लाख की ठगी कर ली।
शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0–11/2025, धारा 318(4) BNS व 66(D) IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रेसिंग के जरिए ठग रवि मोहन सिंह राठौरा (39 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह राठौरा निवासी विज्ञान नगर कोटा राजस्थान हाल पता कोथरूड पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से फर्जी एडमिशन फॉर्म, बैंक पासबुक, चेकबुक व एडमिशन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से फ्रॉड की पूरी राशि ₹10,00,000/- दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, जिसकी पुष्टि वादी ने स्वयं की है। बरामदगी ₹10,00,000/- फ्रॉड की राशि, बैंक पासबुक सारस्वत बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, चेकबुक 23 अदद चेक, एडमिशन फार्म (COEP Technological University), Institute Level Quota Application Form 2025–26, ACAP (Spot) Round Application Form 2025–26 गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 सदानंद राय साइबर क्राइम थाना सोनभद्र, हे0का0 शिवनंदन सिंह, का0 हृदेश यादव, का0आप0 विकास मौर्य, एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनपद पुलिस ऑनलाइन ठगी से नागरिकों की सुरक्षा एवं ठगी गई धनराशि की रिकवरी हेतु विशेष अभियान चला रही है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑफर से सावधान रहें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।” साइबर अपराधियों पर सटीक प्रहार, जनता की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध।
Author: Pramod Gupta
Hello









