January 14, 2026 10:59 pm

रात में बजा बैंक का सायरन, चोर घुसे होने की अफवाह, सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित इंडियन बैंक शाखा मारकुंडी में शुक्रवार की देर रात अचानक बैंक का सायरन बजने से अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों में यह अफवाह फैल गई कि बैंक में चोर घुस आए हैं। सूचना मिलते ही महज दो मिनट के भीतर रात्री गश्त पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह गुरमा चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय एवं पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत बैंक के चारों ओर घेराबंदी कर छत पर चढ़कर जांच शुरू की। सभी खिड़कियों और तालों की जांच की गई, जो पूरी तरह सुरक्षित मिले। इसके बाद बैंक के असिस्टेंट मैनेजर और कर्मचारियों को बुलाकर बैंक का ताला खोलवाया गया। जांच में पाया गया कि सायरन मात्र तकनीकी खराबी के कारण बज गया था। स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस और बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यप्रणाली की सराहना की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!