January 15, 2026 4:42 pm

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

सोनभद्र। आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के नेतृत्व में आरएनएस एकेडमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अलग-अलग हाउस की ओर से आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर समाज में महिला सशक्तिकरण एवं “ऑपरेशन सिंदूर” की भावना को प्रदर्शित किया। इनमें सुभाष चंद्र बोस हाउस, रानी लक्ष्मीबाई हाउस और शिवाजी हाउस की रंगोलियाँ विशेष रूप से सराही गईं। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181, 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, तथा बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा की रोकथाम से जुड़ी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की टीम सहित विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!