सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “डिजिटल साक्षरता और घरेलू हिंसा” विषय पर विशेष कार्यक्रम सर्किट हाउस लोढ़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चैबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही। मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चैबे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है और मिशन शक्ति अभियान को मजबूती प्रदान करना है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, परिवार और समाज में उनकी भूमिका और महिला भ्रूण हत्या रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए मोबाइल उपयोग में सावधानी बरतने की भी सलाह दी। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने डिजिटल फ्रॉड से निपटने की रणनीति बताई और किसी भी अवांछित कॉल या डिजिटल धमकी की स्थिति में साइबर क्राइम थाने को सूचित करने की सलाह दी। जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं के लिए सहायता, संपर्क सूत्र और मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध टोल-फ्री नंबर की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को डिजिटल माध्यमों के प्रयोग, ऑनलाइन सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट सीमा द्विवेदी और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









