सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दिवाली/छठ पूजा को दृष्टिगत रखते हुए अवैध पटाखा की दुकान एवं भंडारण की जांच अभियान चलाया। मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस ने विष्णु कुमार पुत्र स्व० विजयबहादुर, निवासी साई चौक के पास नई बस्ती, उम्र लगभग 58 वर्ष, के यहां दबिश दी। वहां से कुल 04 पेटियों में करीब 07 किग्रा भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु०अ०सं० 1045/2025, धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज
Author: Pramod Gupta
Hello









