सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत थाना म्योरपुर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन में थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में एण्टी रोमियो टीम द्वारा गुरुवार 16 अक्तूबर 2025 को म्योरपुर क्षेत्र में मनचलों व शोहदों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कुछ युवक महिलाओं, बालिकाओं एवं नवयुवतियों के प्रति अभद्र व्यवहार करते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया। महेश कुमार यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी डडिहरा थाना म्योरपुर उम्र 32 वर्ष गिरफ्तार समय 10:05 बजे स्थान लिलासी मोड़ कस्बा म्योरपुर, सुन्दर कुमार पुत्र अमेरिका निवासी परनी थाना म्योरपुर उम्र 20 वर्ष, गोपाल गोड़ पुत्र भोला गोड़ निवासी परनी थाना म्योरपुर उम्र 22 वर्ष गिरफ्तार समय 10:30 बजे स्थान ग्राम परनी, विधिक कार्रवाई मु0अ0सं0 135/2025, धारा 296 BNS – बनाम महेश कुमार यादव, मु0अ0सं0 136/2025, धारा 296 BNS – बनाम सुन्दर कुमार व गोपाल गोड़, अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए धारा 170, 126, 135 BNSS के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 संदीप पाल
थाना म्योरपुर
Author: Pramod Gupta
Hello









