सोनभद्र। मिशन शक्ति एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में जनपद में व्यापक यातायात नियम पालन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, जाति सूचक शब्दों का उपयोग और हूटर लगाने जैसी उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 290 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 324









