सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश के तहत छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को लघु फिल्मों के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने थाना बीजपुर के एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पधारे उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे महिला आरक्षी उमावती एवं अमित कुमार का विद्यालय प्रांगण में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।तत्पश्चात पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अरूण कुमार सिंह के साथ लघु फिल्में दिखाकर शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई।लघु फिल्मों से साइबर अपराधों उनके परिणामों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिली।छात्राओं को इन फिल्मों के माध्यम से उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिला आरक्षी उमावती ने बताया कि यदि घर से विद्यालय तक कहीं भी छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं तो हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस की मदद अवश्य प्राप्त करें। छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090,181,1098,102 की जानकारी दी गई तथा आरक्षी अमित कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









