सोनभद्र। सदर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत उरमौरा में वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा लगभग एक लाख रुपये की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रमेश पुत्र अकलू निवासी उरमौरा को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पिछले कुछ दिनों से अर्द्धविक्षिप्त जैसी हरकतें कर रहा था। पुलिस की मौजूदगी में मां दुर्गा की खंडित प्रतिमा का विधिवत विसर्जन धधरौल बांध में कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 293









