December 12, 2025 5:20 am

दीपावली पर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से हड़कंप

सोनभद्र (ओबरा) दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ओबरा नगर क्षेत्र में कई मिठाई दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. वर्मा, सूर्यलाल बिंद सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने चोपन रोड स्थित सिंह मिष्ठान, सुभाष तिराहा स्थित भोगा सिंह होटल, गैस गोदाम रोड स्थित जायसवाल स्वीट्स, तथा चोपन रोड बैरियर के पास एक ब्रांडेड स्टोर से मिठाई और नमकीन के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों के अनुसार बर्फी, सोनपापड़ी, खोवा और नमकीन जैसे उत्पादों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दीपावली पर्व पर मिलावटयुक्त खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी और सैम्पलिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!