सोनभद्र (डाला) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन क्षेत्र के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, डाला में छात्राओं के लिए मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था “Run for Empowerment” दौड़, जिसमें लगभग 1 किलोमीटर की दौड़ संपन्न हुई। इस दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए स्वयं दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के बाद पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर और उनके उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “महिला स्वयं एक शक्ति है- आवश्यकता है अपने अधिकारों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की।”इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दौड़ प्रतियोगिता में पुरस्कार विजेता छात्राएँ: प्रथम स्थान: सवानी पुत्री रामनारायण सिंह, द्वितीय स्थान: सान्वी पुत्री कृपाशंकर, तृतीय स्थान: अल्का पुत्री विजय, तीनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल, मिशन शक्ति टीम, विद्यालय शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









