सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस ने सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव और पीएसी बल की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और स्थलों की गहन चेकिंग की। साथ ही ड्रोन कैमरे की सहायता से क्षेत्र की निगरानी भी की गई। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सतत् और प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 316









