सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है। वे 14 अक्टूबर 2025 को लखनऊ से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 15 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9 बजे वाराणसी से कार द्वारा सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (भारत रत्न चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल) पहुंचकर श्रद्धांजलि (मार्त्यापण) अर्पित करेंगे। अपराह्न 1 बजे जिला कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक, और 2 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा और तत्पश्चात वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर रामसेवक सिंह पटेल (प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय लोकदल), विवेक चतुर्वेदी (प्रदेश सचिव, युवा लोकदल), अभय सिंह पटेल (प्रदेश सचिव, युवा लोकदल), पवन शुक्ला (संगठन महासचिव), चंद्रभान सिंह पटेल (जिला कोषाध्यक्ष), विकास पाण्डेय (जिला मीडिया प्रभारी), सचिन गुप्ता (व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष), एवं सूरज चौबे (छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष) सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









