November 18, 2025 3:17 am

श्री श्री सुदर्शन महायज्ञ 21 कुंडीय के दूसरे दिन हुआ हवन मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन

सोनभद्र:(दुद्धी) नगर पंचायत दुद्धी के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान पर चल रहे 21 कुण्डीय श्री सुदर्शन महायज्ञ के दूसरे श्री नारायणाचार्य महाराज के द्वारा रामलीला मैदान परिसर में बने पंडाल में पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत कई घंटो तक पंचांग पूजा कराते हुए भक्तों को संकल्प दिलाया एवं यज्ञ प्रारंभ होने हेतु मंडप प्रवेश हुआ, जिसमें महाराज जी के द्वारा यज्ञ कुंड मंडप के चारों ओर परिक्रमा करते हुए चारों दिशा चारों वेद चारों धाम आदि सभी ब्रह्मांड में स्थित देवी देवताओं को सुमिरन करते हुए मंडप में प्रवेश किया गया। शाम 5:00 रात्रि 8:00 तक भागवत गीता का कार्यक्रम चलेगा, शनिवार की सुबह 7:00 बजे 21 कुंडीय यज्ञ कुंड में दिव्य शक्ति के द्वारा अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित किया जाएगा तत्पश्चात यज्ञ हवन का शुभारंभ होगा जो 16 अक्टूबर तक चलेगा यह जानकारी मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं कार्यक्रम के आयोजन अनिल हलवाई ने दिया इस मौके पर कई दांपत्य जोडो एवं महिला पुरुष यज्ञ करने हेतु संकल्प लिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!