December 12, 2025 6:33 am

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला कारागार में महिला बन्दियों को किया गया जागरूक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने मिशन शक्ति टीम के साथ जिला कारागार गुरमा का भ्रमण किया। इस दौरान जेल में निरुद्ध महिला बन्दियों को मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 आदि की जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना तथा समाज में पुनः सशक्त रूप से स्थापित होने के लिए प्रेरित करना रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!