सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) क्षेत्र में किसानों को कभी खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है तो कभी बिजली कटौती का हजारों किसान दंश झेल रहे हैं। अभी तक यह सब समस्या अन्नदाताओं की समाप्त भी नही हुई थी कि क्षेत्र में अभी तक सरकारी धान खरीदी सेंटर निर्धारित न होने से किसानों के माथे पर फसल बेचने को लेकर चिंता दिखाई देने लगी है। किसान राजेन्द सिंह बघेल, राहुल सिंह, राजकुमार सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, त्रिभुअन नारायण सिंह, पन्नालाल, शिवधनी, रामरक्षासहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि क्षेत्र के हजारों अन्नदाता बभनी ब्लाक के चपकी लैम्प्स पर 30 से 40 किलो मीटर दूर शासन से निर्धारित फसल खरीदी सेंटर पर धान की फसल बेचने जाते थे लेकिन इस वर्ष जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अभी तक चपकी मे भी सरकारी क्रय केंद्र नही बनाया गया है जिसके कारण किसान चिंतित हैं।बताया जाता है कि म्योरपुर ब्लाक के लगभग 40 गाँव और बभनी ब्लाक के लगभग 30 गाँवो के हजारों किसानों से सामने धान क्रय केंद्र का संकट खड़ा है।ऐसी स्थिति में हजारों किसानों के सामने अगले महीने पैदा होने वाला लाखों मीट्रिक टन धान पर दलालों की बुरी नज़र लगी है।सूत्रों पर भरोसा करें तो केवल दुद्धि के मंडी समिति में ही सरकारी क्रय केंद्र स्थापित है बाकी के म्योरपुर और चपकी लैम्प्स अधिकृत नही है यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष किसान दलालों द्वारा ठगी के शिकार हो रहे हैं। चपकी लैम्प्स के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि हमारे पास मैनपावर नही है और ऊपर से एआर क्वापरेटिव का कोई आदेश भी नही आया है। इस बाबत एआर क्वापरेटिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर सेंटर कम किया गया है अब किसान दुद्धि मंडी समिति में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा कर फसल बिक्री कर सकते हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









