लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव और वाराणसी में देव-दीपावली, इन दोनों ही महत्वपूर्ण आयोजनों में सेफ्टी-सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था पहले से और अच्छी होनी चाहिए। दीपोत्सव और देव दीपावली की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्व एवं त्योहार ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ के मानक पर आयोजित किए जाएं। दीपावली, छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ सफाई बेहतर के लिए दिए अधिकारियों के निर्देश।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 220









