सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला से नकदी, मोबाइल और स्वर्णाभूषण लूटने एवं छेड़खानी करने के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को घायल अवस्था में दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बलियारी, अगस्त कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी जयपुरिया स्कूल के बगल में रॉबर्ट्सगंज, और चंद्रभूषण उम्र 40 वर्ष निवासी लोढ़ी के रूप में हुई। एक अन्य अभियुक्त नंदन पुत्र विजय फरार बताया जा रहा है। मौके से पुलिस ने तीन अवैध देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, दो लूटे गए मोबाइल फोन और 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, महिला थाना प्रभारी म0उ0नि0 सविता सरोज, चौकी प्रभारी लोढ़ी उ0नि0 उमाशंकर यादव, तथा चौकी प्रभारी सुकृत उ0नि0 रविकान्त मिश्रा सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









