December 12, 2025 5:32 am

मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सोनभद्र। आज, दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को लोक मोर्चा के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम साहब की परिनिर्वाण दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा रॉबर्ट्सगंज के सब्जी मंडी परिसर में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन अपनी जनता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने किया। सभा के मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अंजनी कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय समानता दल के मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सिंह मौर्य रहे। सभा को संबोधित करते हुए अंजनी कुशवाहा और चंद्रभान सिंह मौर्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपण जिले के ख्वासपुर गांव में हुआ था। उन्होंने डीआरडीओ में नौकरी के दौरान जातिवाद का अनुभव किया और डॉ. अंबेडकर, ज्योतिबा फुले तथा पेरियार के दर्शन पढ़कर दलितों को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने 6 दिसंबर 1978 को बामसेफ का गठन किया, 6 दिसंबर 1981 को डी एस फोर की स्थापना की और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी। सभा में यह भी बताया गया कि कांशीराम साहब ने 1991 में पहली बार यूपी की इटावा लोकसभा सीट से सांसद बने और 1996 में पंजाब के होशियारपुर से सांसद। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बहुजन समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। सभा में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शशीकांत मौर्य, शिवकुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, रविंद्र कुमार यादव, नंद गोपाल मौर्य, आलोक कुमार मौर्य, चंद्रगुप्त मौर्य, संत कुमार विश्वकर्मा, तारकेश्वर कुशवाहा, श्री राम मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, रामबाबू कुशवाहा, इंद्र बहादुर मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, विनय सिंह मौर्य, चंदन कुशवाहा, अमन कुशवाहा, अनिल कुमार वर्मा, मुरारी नाथ कुशवाहा, नंदलाल मोर्य, श्याम सुंदर मौर्य, राजेंद्र प्रसाद चेरो, श्रीकांत धांगर, राजकुमार मौर्य, राजू कुमार आदि शामिल थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!