सोनभद्र (दुद्धी) श्री श्री सुदर्शन महायज्ञ 21 कुण्डीय का श्रीगणेश भव्य कलश यात्रा एवं पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर गुरुवार को श्री रामलीला मैदान पर किया गया। श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य वैष्णवमणी स्वामी नारायणाचार्य जी के सानिध्य में आयोजक समिति के अध्यक्ष अनिल हवाई स्वपत्नी एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो मुख्य यजमान की भूमिका में सैकड़ो माताओं एवं बहनों के साथ कलश लेकर यज्ञ कुंड विधिवत परिक्रमा कर महाराज जी के द्वारा कलश पूजन उपरांत जल भरण हेतु दुद्धी नगर में प्रमुख देवी देवताओं एवं डीहवार धाम के दर्शन हेतु पदयात्रा के लिए निकले। इस दौरान 351 महिलाएं सिर पर कलश लेकर लंबी कतार में रही जबकि अंतिम पंक्ति में श्री महाराज की रथ पर सवार होकर अपने भक्तों की यात्रा को गति प्रदान करते रहे, कलश यात्रा सर्वप्रथम रामलीला मैदान से उठकर डीहवार रामनगर मार्ग होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते म्योरपुर तिराहे से होते हुए तहसील तिराहे से होते हुए संकट मोचन मंदिर के रास्ते मां काली मंदिर मोड़ तक पहुंच कर मां काली को प्रणाम कर सभी लोग वापस हो कर शिवाजी तालाब पर पहुंचे।इस दौरान आचार्यों के द्वारा मुख्य यजमानो की भूमिका निभा रहे भक्तों का मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा कराया और तालाब से कलश में जल भरण कराया। इस दौरान हरि ओम नमः नारायण हरि ओम नमः नारायण के संगीत में धुन पर भक्त झूमते हुए कलश लेकर रामलीला मैदान स्थित यज्ञ परिसर में पहुंचे। जहां सभी कलश लेकर यज्ञ का पांच बार परिक्रमा किया और उसके बाद जल भर कलश को यज्ञ कुंड के बाहर कलश की स्थापना करते हुए कलश यात्रा समाप्त हुई इसके उपरांत महाराज जी के द्वारा सभी कलश यात्रा में सम्मिलित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह विंढमगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह,महिला थाना प्रभारी संतु सरोज सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









