October 25, 2026 12:24 am

महात्मा गांधी महोत्सव यात्रा का शुभारंभ- पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी

मिर्जापुर। जमालपुर विकासखंड क्षेत्र के श्याम उत्सव वाटिका, जमालपुर बाजार से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि तेज बहादुर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह महोत्सव यात्रा पूर्वांचल साहू समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई है। महोत्सव के संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रा गोगहरा, ओड़ी चट्टी, मदरा, बरीसलाहपुर, पकरी, डोमरी, करहट, देवरिया, गोरखपुर, सरसा, मठना होते हुए जमालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने महोत्सव संयोजक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सह संयोजक रतन गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सहयोगीगण में रामनरेश गुप्ता (पूर्व प्रधान), राकेश गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, पिंटू यादव, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमृतलाल मौर्य, नीरज गुप्ता, विकास गुप्ता, अरुण चौरसिया, सोनू गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज पटेल, भोला गुप्ता, सुधीर मौर्य, कृष्णा गुप्ता, महेंद्र, भैरव बाबा सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!