October 25, 2026 1:26 am

बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

सोनभद्र। कर्मा थाना क्षेत्र के समीप मीरजापुर–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक सवार युवक मड़िहान की ओर जा रहा था, तभी बरुआ के आगे मिर्जापुर की ओर से आ रही एक खाली पिकअप (UP63CT2083) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर कर्मा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जयद्रथ प्रजापति निवासी सुकृत के रूप में हुई है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर जयराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा पिकअप चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!