सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। लौटते समय, वह स्टेट हाईवे के किनारे टोल प्लाजा के पास लघुशंका के लिए रुकी, तभी झाड़ियों से अचानक बाहर आए तीन से चार अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। अभियुक्तों ने महिला के भाई को धारदार हथियार से डराकर रोक रखा इसके बाद आरोपितों ने महिला से गहने, नगद और दोनों का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है। युवती से पूछताछ जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 993









