सोनभद्र/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के सिलथम न्याय पंचायत के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव पूर्ण गणवेश में हर्षोल्लास के साथ आदिवासी इंटर कालेज सिलथम से पटना होते हुए सिलथम मे समापन किया गया । कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघचालक लवकुश , जिला प्रचारक राहुल रहे।जिला प्रचारक राहुल ने अपने उद्बोधन में बताया कि,शताब्दी वर्ष का ये क्षण हम सभी स्वयंसेवकों के लिए गौरव का पल है कि हम उस संगठन के घटक हैं जो इस विजयादशमी को अपनी सौ साल की यात्रा पूर्ण कर चुका है। तमाम कंटकों से भरे पथ पर अनवरत, ध्येय के प्रति अडिग राष्ट्र सेवा का व्रत लिए बढ़ते रहे उन्होंने संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार जी को याद करते हुए कहा कि, ये देश और समाज डॉ साहब का सदैव ऋणी रहेगा कि उन्होंने ऐसे संगठन की नींव रखी जो अपने पवित्र उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति के उत्थान हेतु सोए हिन्दू समाज, आत्ममुग्ध हिंदुओं को जगाने का काम किया। आज संघ सौ साल की यात्रा में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन गया है पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक सिलथम से पटना होते हुए पुन सिलथम पथ संचलन का विश्राम हुआ। संचलन के दौरान कई स्थानों पर श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की गई।कार्यक्रम में खंड कार्यवाह चतरा लालू प्रसाद,सह खण्ड कार्यवाह सुनील सिंह, खण्ड प्रचारक राज , अशोक चंदवंशी ,सुशील , राकेश चंदवंशी मंडल कार्यवाह नीरज , राकेश चौबे ,, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद नीरज सिंह सतीश सिंह, मुन्ना धांगर लल्लू मंगला प्रसाद राहुल मिश्रा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे









