January 14, 2026 10:17 pm

रजखड़ घाटी के जंगल में मिला मानव कंकाल

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी के जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर बिखरे कंकाल के अवशेषों को एकत्र कर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस को मौके से तिरपाल, जबड़ा, बाल और कई हड्डियां बरामद हुईं।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कंकाल का पंचनामा कर डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। बताया जा रहा है कि बीते दिनों हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव में भी एक युवती का शव मिलने की घटना सामने आई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच में संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!