October 25, 2026 12:47 am

बाउली मे डूबने से बृद्ध महिला की मौत, परिजनों मे पसरा मातम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत के बैरागो टोला में एक वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत हो गई। महिला कपड़े धोने के लिए बाउली पर गई थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।बैरागो टोला निवासी 70 वर्षीय हिरौंदिया पत्नी राजाराम रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास स्थित बाउली में कपड़े धोने गई थीं। उनके साथ उनका 8 वर्षीय पोता भी था। कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह बाउली में गिर गईं।दादी को गिरते देख पोते ने तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाउली से बाहर निकाला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवा दिया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि पति राजाराम की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!