सोनभद्र। लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह सोनभद्र ने जनपद के सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को शनिवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएसए ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बच्चों की कक्षाएँ स्थगित रहेंगी, किन्तु शिक्षकगण अपने शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य पूर्ववत संचालित करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय बंद रहने की अवधि में भी अध्यापक आवश्यक शैक्षिक गतिविधियों एवं अभिलेखीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारी वर्षा से सड़क मार्ग और यातायात प्रभावित हो सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा एवं खतरे की संभावना है। एहतियातन एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









