October 24, 2026 7:23 am

मिशन शक्ति 5.0 के तहत दुद्धी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

सोनभद्र (दुद्धी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में वाहनों की व्यापक जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

  • वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग
  • काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन
  • मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग
  • सीट बेल्ट न पहनना
  • बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
  • तीन सवारी बैठाना
  • बिना नंबर प्लेट या त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट
  • स्टंटबाजी करना एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करना

अभियान का उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि आमजन में यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। थाना दुद्धी पुलिस इस अभियान को आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखेगी, ताकि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। पुलिस जनता से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और महिला सुरक्षा के प्रति सजग और संवेदनशील बने।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!