January 13, 2026 11:18 am

धूमधाम से रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा आसमान

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) सततवाहिनी छठ घाट मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक 55 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे बालकों द्वारा किया गया। शाम पांच बजे से ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसकी गूंज आसपास के गाँवों तक सुनाई दी। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही रावण दहन संचालन समिति ने पुतले में आग लगाई। राम-जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता और मां काली शक्ति पीठ दुर्गा पूजा समिति (अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल) के जुलूस में तासा की थाप और जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शाम सात बजे जैसे ही पुतले में आग लगी, पूरा मैदान उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। दर्शक आतिशबाजी का आनंद लेते हुए तस्वीरें और सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। आयोजन में राम-जानकी मंदिर के ब्रह्मचारी, देव कश्यप पंडाल सजावट, और मिसु जायसवाल डीजे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। काली मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर जायसवाल ने की, जबकि कोषाध्यक्ष राजू तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग, जैसे राजू गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित केशरी, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केशरी, ओम रावत, अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, आशीष जायसवाल, ओपी यादव, हर्षित प्रकाश, अरविंद, लवकुश, अंटू केशरी, सत्यम जायसवाल, अमित जायसवाल उर्फ़ डबल, डॉ. विरेंद्र, सुमन गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, जितेन्द्र, डॉ. राजकपूर, जिद्दनलाल, चंदन मौर्य सहित उपनिरीक्षक साहिल खान पूरे दल बल के साथ मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!